December 28, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर। 
श्रमिक समाज कल्याण संघ की ओर से  परिवहन विभाग का राजस्व बढ़ाने व यात्रियों को सुगम यात्रा उपलब्ध कराने वाले करीब 150 अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान किया गया। फजलगंज डिपो में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि कानपुर प्रबंधक गोकरन सिंह ने कर्मठ अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया।
संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष गजराज सिंह ने बताया कि विकास नगर, आजाद नगर, किदवई नगर, जूही, फजलगंज डिपो में शासन की मंशा के अनुरुप परिवहन निगम की बसों में यात्रियों को सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन की ओर से 150 सुपरवाइजरों, चालकों, परिचालकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कियागया। 

इस मौके पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विकास नगर डिपो, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक फजलगंज डिपो, श्रमिक समाज कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एमएल कुरील, प्रदेश उपाध्यक्ष रामराज विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप दुबे मौजूद रहे। 

Related News