February 5, 2025

कानपुर। बारिश से हुए जलभराव में अठखेलियां करने और बाइक सवार युवती के साथ छेडखानी करने वाले नाबालिग मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कानपुर में अपनी मौसी के घर में 5 दिनों से छिपे आरोपी की तलाश 5 आईपीएस और राजधानी के 52 थानों की पुलिस कर रही थी।शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी घटना के बाद पुलिस एक्शन का पता चलते ही कानपुर भाग गया था। वह लगातार यहां के अपडेट्स दोस्तों से ले रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की रिमांड मांगी, लेकिन नाबालिग होने से कोर्ट ने इनकार कर दिया।पुलिस के मुताबिक, आरोपी की उम्र 17 साल है। लखनऊ के इंदिरा नगर का रहने वाला है। पिता बढ़ई का काम करते हैं और उसने केवल हाईस्कूल तक ही पढ़ायी की है।पुलिस सूत्रों ने बताया, मुख्य आरोपी की फोटो को लेकर लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पता चला कि इंदिरा नगर में उसका घर है। पुलिस ने इंदिरा नगर में अपने सोर्स एक्टिवेट किए। इसके बाद पुलिस उसके घर तक पहुंच गई। वहां पिता से पूछा गया तो पहले वह टालमटोल करने लगा। लेकिन, जब परिवार वालों के साथ सख्ती की गई, तो उन्होंने आरोपी की लोकेशन बता दी। इसके बाद पुलिस कानपुर पहुंची और मुख्य आरोपी को उसकी मौसी के घर से गिरफ्तार कर लिया।वारदात के दौरान इसी नाबालिग लड़के ने पहले बाइक सवार युवती और उसके दोस्त पर हाथ से उछाल कर पानी फेंका। फिर भीड़ के बीच युवती को बैड टच किया। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि युवती को बैड टच करने के बाद वह भागने लगता है। इस दौरान एक मीडियाकर्मी छत से उसका वीडियो बनाने लगता है। यह देखकर लड़का भड़क जाता है और उसे ऐसा करने से मना करता है। पीड़िता के दोस्त ने बताया कि लड़के के गिरने के बाद एक लड़के ने बैड टच किया, जो अभी तक पकड़ा नहीं गया। हम चाहते हैं कि उसे जरूर पकड़ा जाए। उसके खिलाफ सख्त एक्शन हो, क्योंकि ये सब वीडियो में दिख रहा है। उन्होंने ऐसा काम किया, जिसको बताया नहीं जा सकता। लखनऊ पुलिस अब तक 25 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। इनमें से 3 नाबालिग हैं। आरोपियों को धारा-151 के तहत जेल में भेजा है। 7 के खिलाफ 7-सीएलए एक्ट भी लगाया गया है। जिस समय युवक-युवती के साथ घटना हुई, वहां कौन-कौन था और उनमें से किसने क्या बदतमीजी की? इनमें पवन, अर्जुन, अभिषेक, प्रांशू, अमन, अरबाज, अनिल, सुनील और आशीष शामिल हैं। पवन यादव लखनऊ में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। सीएम योगी ने सदन में भी आरोपियों में पवन का नाम लिया था। पवन पानी फेंकने के बाद मोबाइल से वीडियो बनाता दिख रहा है। अभिषेक तिवारी संजय गांधी नगर, प्रयाग नारायण रोड, हजरतगंज का रहने वाला है। वह पानी फेंकने के बाद युवती-युवक की तरफ जाता दिख रहा है। अर्जुन अग्रहरि गोमतीनगर के विनयखंड का रहने वाला है। अर्जुन अक्सर बारिश होने पर बाइक से गोमती नगर इलाके में चला जाता है। प्रियांशु शर्मा उन्नाव में नवाबगंज के अजगैन का रहने वाला है। घटना के एक दिन पहले प्रियांशु लखनऊ अपने दोस्त के घर आया था। दूसरे दिन बारिश होने के बाद वह मरीन ड्राइव पर पहुंचा था। अमन गुप्ता चिनहट के रहने वाले अमन गुप्ता का किराना स्टोर है। वो घटना के समय ताज होटल के पास मौजूद था। वो लड़कों को हुड़दंग करते देख वहां पहुंच गया। अनिल कुमार अनिल ग्राम रुपउपुर, दानापुर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी का रहने वाला है। अनिल अपने दोस्त के साथ लखनऊ आया था। मो. अरबाज ये विनीत खंड, गोमती नगर के रहने वाला है। मो. अरबाज अपने तीन दोस्तों के साथ मरीन ड्राइव पहुंचा था। आशीष सिंह केशव विहार कल्याणपुर थाना गुडम्बा का रहने वाला है। आशीष अपने दोस्त के साथ मरीन ड्राइव पहुंचा था।