बच्ची से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग गिरफ्तार
कानपुर। साढ़ थाने की पुलिस टीम ने बुधवार को एक नाबालिक बच्चे से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
पुलिस उपायुक्त रविन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित साढ़ थाना क्षेत्र के मड़ेपुर गांव निवासी रामबली है। उसके खिलाफ 16 जून को एक बच्ची से दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
साढ़ थाने की पुलिस टीम ने आज मुखबिर की सूचना पर 65 वर्षीय रामबली को गिरफ्तार किया और विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।