March 3, 2026

संवाददाता।
कानपुर। नगर मे घाटमपुर के चवर गांव में हार्वेस्टर से गेहूं कतराई के दौरान निकली आग की चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया। किसानों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम की आग पर काबू पाया है। आग की चपेट में आने से लगभग पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जिससे किसानों का हजारों रुपए का नुकसान हो गया। घाटमपुर तहसील क्षेत्र के चवर गांव में शुक्रवार दोपहर खेत में हार्वेस्टर से गेहूं की कतराई चल रही थी। इस दौरान हार्वेस्टर से निकली चिंगारी आग के गोले में तब्दील हो गई। जब तक किसान कुछ समझ पाते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गेहूं के खेत में आग की लगभग सात फुट ऊंची आग की लपटे उठने लगी। किसानों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को गेहूं के खेत में आग लगने की सूचना दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया है। आग की चपेट में आने से गेहूं की लगभग पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। घाटमपुर एसडीएम यादुवेंद्र सिंह वैश्य ने बताया कि लेखपाल को जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट के आधार पर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। चवर गांव निवासी श्याम नारायण की लगभग दो बीघा, बउवा की लगभग एक बीघा और गांव निवासी धर्मेंद्र तिवारी की लगभग दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों का कहना है, कि एक चिंगारी ने हमारी साल भर की मेहनत पर पानी फेर दिया। आग से उन लोगो का हजारों रुपए का नुकसान हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News