• विश्वविद्यालय में भी योग शिविर का हुआ आयोजन।

संवाददाता
कानपुर। नगर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया । यूनिवर्सिटी, ग्रीन पार्क स्टेडियम समेत कई जगहों पर योग शिविर लगाए गए ।
ग्रीनपार्क स्टेडियम में हजारों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन और फिटनेस का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक सरोज कुरील, एमएलसी अरुण पाठक सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी योग किया और लोगों को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।
ग्रीन पार्क स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हजारों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित इस सामूहिक योग कार्यक्रम में स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक सरोज कुरील तथा एमएलसी अरुण पाठक भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल, संयुक्त पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा, संयुक्त पुलिस आयुक्त विपिन टाडा, डीसीपी श्रवण सिंह तथा नगर पशु चिकित्सा अधिकारी अनुराग सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
वहीं, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय परिवार, सामाजिक संगठनों और विद्यार्थियों ने एक साथ योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में सैकड़ों लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। सामूहिक योग के इस आयोजन ने भारतीय संस्कृति और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कुलपति प्रो. विनय पाठक ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि इस योग दिवस से अगले योग दिवस तक विश्वविद्यालय परिवार का कोई भी सदस्य बीमार न पड़े। यदि कोई अस्वस्थ होता है तो उसे योग और आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि आज से विश्वविद्यालय में नियमित योग कक्षाओं का संचालन भी शुरू किया जाएगा।
कुलपति प्रो. विनय पाठक ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव और भागदौड़ के बीच योग का महत्व लगातार बढ़ रहा है। योग व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा देता है और मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
योग दिवस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्रोफेसर, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर फिट इंडिया और स्वस्थ भारत के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने नियमित योग करने और अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में अनुशासन, उत्साह और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। योग दिवस का यह आयोजन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ भारतीय परंपरा को भी मजबूती देने वाला साबित हुआ।
आरएसएस के प्रांत प्रचारक राम जी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा और अमूल्य धरोहर है। यह केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योग से मानसिक तनाव कम होता है, शरीर निरोग रहता है और व्यक्ति बेहतर जीवन जी सकता है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत प्रचारक श्री राम जी और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में सभी प्रतिभागियों ने निर्धारित क्रम से योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। हेलीपैड ग्राउंड पर एक साथ सैकड़ों लोगों के योग करने से पूरा परिसर योगमय हो उठा।






