June 22, 2026

संवाददाता

कानपुर। थाना घाटमपुर क्षेत्रान्तर्गत घाटमपुर-जहानाबाद रोड पर बिल्लू ढाबे के निकट एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । पुलिस द्वारा घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस-108 से सीएचसी घाटमपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के मोबाइल से परिजनों से वार्ता करने पर उसकी पहचान शमशेर पुत्र परवेज निवासी कोड़ा गढ़ी थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर के रूप में हुई। 

मृतक अपनी मोटरसाइकिल संख्या से जहानाबाद से घाटमपुर जा रहे था, रास्ते में ये हादसा हो गया।

परिजनों के आने पर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी कानपुर भेजा गया । पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।