
स्वागतम, स्वागतम, गणतंत्र दिवस हमारा,
हर दिल में चमक रहा, भारत देश सितारा।
वीरों के बलिदानों का, चलो गौरव गान गाएँ,
संविधान के दीपक से, पथ आलोकित कर जाएं।
तिरंगा ऊँचा लहराए, गगन को चूमे प्यारा,
स्वाभिमान की गाथा से, जग झूमे है सारा।
गूंजे जन गण मन की धुन, सारा जग जागे,
धरा से अंबर तक रंग भरे, एकता के धागे|
लोकतंत्र की गूंज से, पर्वत कांप उठे हैं,
न्याय, समता, स्वतंत्रता के, आधार सजे हैं।
हम भारत के प्रहरी हैं, ये कसम निभाएंगे,
सच्चाई और हौसले से, इतिहास बनाएंगे।
आओ मिल संकल्प करें, हर कर्तव्य निभाना,
भारत माँ के चरणों में, स्नेह पुष्प चढ़ाना।
स्वागतम, स्वागतम, गणतंत्र दिवस हमारा,
हर दिल में आज झलके, भारत देश सितारा।
—संजीव कुमार भटनागर