March 17, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर। 
महाराजपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बांदा से कानपुर जा रही रोडवेज बस के पिछले दोनों पहिए ओवरब्रिज पर अचानक निकल गए। घटना में एक टायर लगभग 300 मीटर तक लुढ़कता हुआ ओवरब्रिज के नीचे एक दुकान की टीन शेड में जाकर  गिरा। इस दौरान दो राहगीर टायर की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

बस में 55 यात्री सवार थे, जिनकी जान बाल-बाल बच गई। बस चालक आकाश और परिचालक मदन सिंह की सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को हटवाकर यातायात बहाल किया। महाराजपुर थाना प्रभारी संजय पांडे के अनुसार मामले में कार्रवाई की जा रही है।