March 14, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
  बिधनू थाना क्षेत्र में एक महिला ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। खुदकुशी करने का कारण नहीं पता चल पाया है।
बिधनू के रमईपुर निवासी स्व. राजा सिंह की पत्नी पूजा सिंह सेंगर अपने बेटे अर्पित और वीर सिंह के साथ रहती थी। 8 साल पहले राजा की बीमारी के चलते मौत हो गई थी।  मृतका के भाई ध्रुव ने बताया कि बहन पूजा ने सभी के साथ खाना खाया। इसके बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए।
देर रात पूजा ने अपने कमरे से निकल कर आंगन के जंगले में साड़ी के सहारे फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह जब बेटा अर्पित सोकर उठा तो उसे घटना की जानकारी हुई। अर्पित ने घटना के बारे में परिवार व अन्य लोगों को जानकारी दी।
सूचना पर पहुंची बिधनू पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके अलावा कमरे का भी निरीक्षण किया, लेकिन मौके से कोई भी सुसाइट नोट नहीं मिला । 

पुलिस का कहना है कि सभी घर वालों से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद खुदकुशी का कारण पता चलेगा।