May 23, 2025

संवाददाता 
कानपुर। 
प्रदेश के कई शहरों में अलर्ट के बाद बारिश हुई, लेकिन कानपुर में ऐसा नहीं हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश को लेकर लगातार अलर्ट हुए, लेकिन स्थानीय स्तर पर हवाओं के स्थिर न होने से बारिश नहीं हुई। 

आंधी-बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था। हालांकि सुबह हल्के बादल छाए रहे, लेकिन उनके जाने के बाद कड़ी धूप निकल आई।
कानपुर में चली ठंडी हवाओं ने अधिकतम तापमान को 4.2 डिग्री तक गिरा दिया। अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 8.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 7 मई तक आंधी-बारिश के आसार बने हुए हैं। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभों के आने से कानपुर समेत आज भी प्रदेश के हिस्सों में बारिश की संभावना है।