February 17, 2026

भूपेन्द्र सिंह

कानपुर। ग्रीनपार्क मैदान अपने नए इतिहास को रचने के लिए हमेशा से ही प्रसिद्ध रहा है । 27 सितंबर से शुरू हो रहा भारत बनाम बांग्लादेश टीमों के बीच टेस्ट मैच एक अनोखी मिसाल पेश करने जा रहा है। भारत_और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच की शुरूआत बेल बजा कर होगी। क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स और वाले कोलकाता के ईडेन गार्डन, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के बाद अब कानपुर के ग्रीनपार्क में बेल स्थापित करने जा रहा है। 11 किलो के वजन वाली बेल को स्थापित करने के लिए विशेष स्थान को तलाशा जा रहा है। यूपीसीए के सूत्र बतातें हैं कि ग्रीनपार्क मैदान के ऐतिहासिक मैदान पर मैच देखेंगे, तो आपको यहां एक नया अनुभव देखने को मिलेगा। यहां अब दिन के खेल की शुरुआत से पहले बेल (घंटी) बजेगी। इस बार शुक्रवार को जब भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का दूसरा मैच शुरु होगा, तो यह भारत का अपनी सरजमीं पर खेला जाने वाला लगभग 310 वां टेस्ट होगा जो बेल बजाकर शुरु किया जाएगा इससे पहले हाथ वाली छोटी घन्टीा बजाकर मैच की शुरआत की जाती रही है । इस मौके पर कानपुर के ऐतिहासिक मैदान ग्रीनपार्क पर यहां यह खास बेल लगाने के लिए मंगवा ली गयी है। सूत्र बतातें हैं कि शुक्रवार को इसकी शुरुआत किसी महान हस्ती से करवायी जाएगी जो इस बेल को बजाकर मैच की शुरूआत करेंगे। उल्लेखनीय है कि ऐसी ही बेल क्रिकेट का मक्का माने जाने वाले ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स (इंग्लैंड) में लगी है। उसको देखते हुए भारत के कोलकाता के इडेन गार्डेन, दिल्लील के अरुण जेटली स्टेैडियम और इन्दौूर के होलकर स्टेेडियम में मैच की शुरुआत बेल बजाकर की जा चुकी है या फिर यहां खेले जाने वाले मैचों की शुरुआत बेल बजाकर ही की जाती है। पांच दिन के मैच में पांचों दिन अलग-अलग क्रिकेट हस्तियां यहां बेल बजाती हैं, तो ही खेल शुरू होता है।भारत के अपनी सरजमीं पर लगभग 310 वें टेस्ट मैच के मौके पर इस ऐतिहासिक मैदान पर बेल बजाने की शुरुआत की जा रही है और भविष्य0 में अब से ग्रीनपार्क में आयोजित होने वाले मैचों की शुरुआत भी इसी अंदाज में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News