February 9, 2025

आ .सं.

कानपुर। आगामी 3 से 8 फरवरी तक आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाडियों की चयन प्रक्रिया मंगलवार को ग्रीनपार्क के हॉकी मैदान पर आयोजित की जाएगी। इसके बाद बुधवार को मण्डल स्तर के खिलाडियों की चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। ये जानकारी खेल निदेशालय की कानपुर ईकाई के मुखिया आरएसओ विजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि खेल निदेशालय की ओर से प्रदेश स्तर की जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। ये प्रतियोगिता गोरखपुर के वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज एस्ट्रो टर्फ वाले हॉकी मैदान में खेली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में कानपुर की टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए टीम का जिला स्तरीय ट्रायल 21 जनवरी को दोपहर तीन बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल 22 जनवरी को ग्रीन पार्क स्थित मैदान पर सुबह 11 बजे से लिया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए हॉकी कोच शाहिद खान से मोबाइल नंबर 7275542776 पर संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *