June 21, 2026

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
अब शहर में लटके पड़े विकास कार्यों को नगर निगम ने कराना शुरू कर दिया है। इनमे कई विकास कार्य ऐसे भी हैं जो एक साल पहले स्वीकृत हुए थे। विकास कार्यों के शुरू होने से करीब 3 लाख आबादी को राहत मिलेगी। कुल 22 करोड़ रुपए से विकास कार्य होंगे।
नगर निगम द्वारा लेबर कॉलोनियों के पीछे की सर्विस लेन का सुधार होगा। लाल कॉलोनी और शास्त्री नगर कॉलोनी की कई सर्विस लेन में इंटरलॉकिंग टाइल्स के निर्माण कार्य के लिए नगर निगम ने टेंडर निकाले है
इसके साथ ही काकादेव में नगर निगम की मलिन बस्तियों में भी नाली और सड़क का निर्माण कार्य होगा। सड़कों, गलियों, नाली और पार्कों के निर्माण कार्य को लेकर नगर निगम 15 फरवरी को टेंडर कराने जा रहा है। करीब 20.52 करोड़ रुपये से करीब 233 विकास कार्य होंगे।
नगर निगम निधि से होने वाले इन कार्यों को लेकर पहले से स्वीकृति दी जा चुकी है। इसमें कई कार्य ऐसे भी हैं जिनकी स्वीकृति एक वर्ष पहले दी गई थी लेकिन टेंडर न होने की वजह से विकास कार्य नहीं हो सके थे। ऐसे सभी पुराने और नये स्वीकृत कार्यों को मिलाकर नगर निगम ने टेंडर निकाले हैं।
नगर निगम मुख्य अभियंता एसएएफ जैदी ने निविदा को नगर निगम साइट पर अपलोड कर दिया है। टेंडर खुलने और वर्कआर्डर जारी होने के बाद ठेकेदारों को 90 दिनों के अंदर कार्य पूरे करने होंगे।

Related News