April 10, 2026

संवाददाता
कानपुर। आज टैगोर बाल मंदिर बालिका इंटर कॉलेज कैनाल रोड में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह मनाया गया  जिसमें कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान एवं सांत्वना पुरस्कार पाने वाले बच्चों को मेडल देकर सम्मनित किया गया।
पुरस्कार प्राप्त करने वाले मेधावी बच्चों में अविका राठौर,आराधना सिंह, राधिका साहू, ऐश्वर्या वर्मा, काव्या शर्मा राखी वर्मा श्रेया कश्यप सूरज गुप्ता साक्षी गुप्ता, शताक्षी शर्मा,अविरल सिंह,गरबा राठौर थी ।
इस कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ अभिभावक का पुरस्कार सिद्धरा सिद्दीकी के माता-पिता को दिया गया।
विद्यालय के निदेशक सुशील गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन दिया।
विद्यालय की प्रबंधिका सीमा गुप्ता ने शिक्षा को सर्वोपरि बताते हुये स्कूल की प्रगति पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शरद प्रकाश अग्रवाल पूर्व आयकर अधिकारी एवं श्रीमती सीमा अग्रवाल जागृति ने  बच्चों को पुरस्कार वितरण किया। उन्होंने विद्यालय के कुशल प्रबंधन एवं शिक्षकों के योगदान को सराहते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की एवं विद्यार्थियों को जीवन  में सफलता प्राप्त करने के सूत्र बताए।
कार्यक्रम का संचालन मुस्कान,किरण रीता राजेश ने किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख लोगों में आशा, सुनैना, रश्मि निगम, रंजन प्रिया प्रजापति उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News