
संवाददाता
कानपुर। शनिवार को विद्युत विभाग के एलटी लाइन डालने और विद्युत केबल मरम्मत कार्य के चलते अलग-अलग इलाकों में बिजली का शटडाउन किया गया। पांच उपकेंद्रों में शटडाउन लेकर केस्को के कर्मचारियों ने कार्य किया।
एचएएल उपकेंद्र पर अहिरवाँ मोड पुलिस चौकी इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन किया गया।
पशुपतिनगर उपकेंद्र पर सी ब्लॉक, एच ब्लॉक यशोदा नगर में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन किया गया।
बिठूर उपकेंद्र पर लवकुश नगर, ध्रुव नगर, केशव नगर, ओल्ड बिठूर, रमेल, हिंदूपुर, ईश्वरीगंज, बैकुंठपुर, चिरन और बरहट इलाके में दोपहर 12:30 बजे से शाम 3:30 तक बिजली का शटडाउन किया गया।
दयानंद विहार उपकेंद्र पर बैरी अकबरपुर, नारामऊ, केडीए हाइट्स, दयानंद विहार फेस 1और फेस 2, बुद्धा पार्क, कल्याणपुर रोड इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विभिन्न क्षेत्र में अलग-अलग समय पर बिजली का शटडाउन डाउन लिया गया।
इसी तरह दयानंद विहार उपकेंद्र के नवशीलधाम में सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक एक घंटे तक बिजली का शटडाउन किया गया।