February 19, 2026

आ स. संवाददाता 
कानपुर। 
रामनवमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। 

यह रैली महाराजपुर स्थित श्री टीकेश्वर मंदिर से प्रारंभ हुई। यह रैली टीकेश्वर मंदिर से शुरू होकर महाराजपुर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रुमा और चकेरी के रास्ते शिवपुरी में समाप्त हुई। आरएसएस के जिला संयोजक और धर्म जागरण प्रमुख राम सिंह ने रैली का उद्देश्य स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना और हिंदू समाज में एकता स्थापित करना है।
राम सिंह ने युवाओं में संस्कारों की बढ़ रही कमी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि रैली का उद्देश्य जातिगत भेदभाव को मिटाना और हिंदू समाज को एकजुट करना है।
रामनवमी चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाई जाती है। भगवान राम के जन्मदिवस के रूप में विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा करने से सभी कष्टों का निवारण होता है।
कार्यक्रम में संघ चालक प्रदीप, नगर कार्यवाह संजय, नगर कार्यवाह वीरेन्द्र, नगर कार्यवाहक अनिरुद्ध और निधि प्रमुख अजय गुप्ता समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

विनय प्रताप सिंह, बदलू सिंह पूर्व प्रधान, दिनेश सिंह प्रधान और अन्य कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। 

Related News