July 27, 2024

संवाददाता।
कानपुर।
नगर के रबर फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। आसपास की फैक्टरियों  को सुरक्षित करने के लिए फायर विभाग ने फैक्ट्री की दीवारों को तोड़ कर  घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दादा नगर के औद्योगिक क्षेत्र में रबड़ की फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात आग लगी। जिसमें दमकल की चार गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। शहर के औद्योगिक इलाके दादा नगर में साइट नंबर पांच में शुक्रवार रात तकरीबन 12:30 बजे रबड़ की फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में रबर शीट बनाने का काम किया जाता था। क्योंकि देर रात आग लगी थी, इसलिए कर्मचारी नहीं मौजूद थे। आसपास के लोगों ने जब धुंआ देखा तो फायर विभाग को सूचना दी। बर्रा के रहने वाले नीरज त्रिपाठी ने बताया कि उनकी टैंको रबड़ के नाम से फैक्ट्री है। आग लगने की सूचना उन्हें देर रात मिली तुरंत ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जब वह मौके पर फैक्ट्री पहुंचे तो आग की ऊंची ऊंची लपटे दिखाई दे रही थी। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया की सूचना के बाद फजलगंज, किदवई नगर फायर स्टेशन की गाड़ियां और कर्मचारी पहुंचे। तकरीबन 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। संभवत: आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि माल जलने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। कोई जनहानि नहीं हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News