July 27, 2024

संवाददाता।
कानपुर।
नगर में कोहना थाना क्षेत्र के भैरवघाट पंपिंग स्टेशन पर एक अधिवक्ता के जन्मदिन पर अवैध असलहे से गोली चली, जिसमे अधिवक्ता को गोली लग गयी। आये दिन ऐसी खबरें सामने आती रहती है जिसमे जन्मदिन के दौरान, विवाह के दौरान, या फिर किसी अन्य कार्यक्रम में अवैध असलहे से गोली चलती है। पुलिस के निरंतर प्रयास के बावजूद ये अवैध असलहे रखने वाले अपनी हरकतों से बाज नही आते है। और फिर हादसे हो जाते है। इसी क्रम में भैरवघाट पंपिंग स्टेशन पर देर रात अधिवक्ता का जन्मदिन मनाया जा रहा था। वहां पर इस दौरान एक युवक ने अवैध असलहे से फायरिंग कर दी जिससे गोली अधिवक्ता को लग गयी और वह घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में दोस्तों ने भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कोहना पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसीपी कर्नलगंज अकमल खान ने बताया कि पुराना कानपुर निवासी अधिवक्ता नीरज कुमार कश्यप का शुक्रवार को बर्थडे था। देर रात नीरज की ओर से भैरव घाट गंगा किनारे बने पंपिंग स्टेशन पर बर्थडे पार्टी दी गई थी। इसमें उसके 12-14 दोस्त शामिल थे। पार्टी के दौरान मकड़ीखेड़ा निवासी आकाश चौहान ने अपने अवैध रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग कर रहा था। विक्रम नाम के युवक विक्रम उसे सीसीटीवी में उसे रिवॉल्वर देते हुए दिख रहा है।इस दौरान फायर मिस हुआ और रिवॉल्वर नीचे करने के दौरान अचानक से गोली चल गई। इसमें नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी दोस्त घायल नीरज को सर्वोदय नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। एसीपी ने बताया कि मामले में घायल के भाई धीरज की तहरीर पर आकाश चौहान समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के दौरान एक युवक विक्रम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले के आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेजा जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News