April 22, 2026

संवाददाता 
कानपुर।
बिठूर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बिठूर क्षेत्र में मंधना स्थित रेलवे पटरी के किनारे से की गई है । बिठूर पुलिस ने आरोपियों के पास से 10,270 रुपये नकद और चोरी में इस्तेमाल किया गया एक लोडर बरामद किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मनीष कुमार, राहुल और अमर सिंह के रूप में हुई है।
कानपुर नगर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। 

Related News