March 3, 2026

संवाददाता

कानपुर।  सचेंडी में शौच के लिए घर से निकले युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बीते चार माह पूर्व ही युवक की शादी हुई थी। युवक की मौत की खबर से पत्नी बेसुध हो गई। सचेंडी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
सचेंडी, धरमंगदपुर निवासी राम नरेश पासवान ने बताया उसके दो बेटे राहुल व शुभम थे। शुभम सचेंडी स्थित बिस्कुट फैक्ट्री में काम करता था। बीते 16 फरवरी को उसकी रागिनी से शादी हुई थी। राम नरेश के मुताबिक आज सुबह शुभम तेल व शक्कर खरीदने बाजार गया था।
बाजार से लौटने के बाद वह शौच के लिए गया था। शौचक्रिया के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।