June 18, 2026

संवाददाता

कानपुर। नगर और आसपास अगले 24 घंटों में उत्तर पश्चिमी सर्द हवा चलेंगी। इससे गलन बढ़ेगी। आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा। वहीं अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक रहा।
बीते 24 घंटे के भीतर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। कोहरा भी कम रहेगा। हालांकि दोपहर में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। दिन राहत भरे रहेंगे और रातें सर्द रह सकती हैं। 

Related News