May 6, 2026

संवाददाता

कानपुर।  बौसर गांव के पंचायत भवन में एक नशे में धुत व्यक्ति ने हंगामा कर दिया। पंचायत भवन में लेखपाल सुरेंद्र कुमार साहू अपना काम कर रहे थे। साथ ही एएनएम शिखा सिंह बच्चों का टीकाकरण कर रही थीं।
इसी दौरान मडैया बौसर का रहने वाला लल्ला नामक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंचा। नशे की हालत में लल्ला ने एएनएम शिखा सिंह से अभद्रता करते हुए गालियां देनी शुरू कर दीं। जब लेखपाल सुरेंद्र कुमार ने उसे रोका, तो आरोपी ने उनका कॉलर पकड़कर मारपीट शुरू कर दी।

आरोपी ने अपने परिवार के अन्य लोगों को भी बुला लिया। सभी ने मिलकर लेखपाल के साथ गाली-गलौज की। ग्रामीणों ने एएनएम और लेखपाल की सुरक्षा के लिए उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। आरोपी धमकी देते हुए वहां से चला गया।
पीड़ित लेखपाल ने महाराजपुर थाने पहुंच कर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लेखपाल को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related News