
संवाददाता
कानपुर। भीतरगांव विकासखंड के कुदोली गांव में पांडु नदी के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
साढ़ चौकी इंचार्ज अविनाश सिंह के अनुसार, शव करीब तीन से चार दिन पुराना है।
मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी गई है। युवक ने काली रंग की पैंट और सफेद रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए उसकी फोटो सभी थानों में शेयर कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






