April 29, 2026

संवाददाता
कानपुर।
  पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर मे एक ऑटो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 46 वर्षीय अभिषेक कुमार त्रिपाठी के रूप में हुई है।
मृतक अभिषेक की पत्नी शकुंतला पड़ोस में गई थी। जब वह वापस लौटी तो उसने देखा कि उसके पति का शव घर के एक कमरे में फंदे से लटक रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
अभिषेक अपनी पत्नी शकुंतला और बेटे अनुज के साथ रहते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। 

Related News