April 15, 2026

संवाददाता 

कानपुर। एक होटल में काम करने वाले युवक ने शुक्रवार सुबह कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी तब हुई जब होटल संचालक रोजाना की तरह दुकान खोलने पहुंचे, लेकिन कमरे से कोई हलचल नहीं हुई।
दरवाजा न खुलने पर आशंका होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर देखा तो युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर की है।
मृतक की पहचान बाराबंकी के मसौली निवासी शाहनवाज उर्फ शानू के रूप में हुई है, जो पिछले तीन-चार महीनों से होटल में छोले-भटूरे बनाने का काम कर रहा था। उसके पिता मोहम्मद आरिफ के अनुसार पिछली रात उनकी बेटे से फोन पर सामान्य बातचीत हुई थी।
शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे होटल संचालक ने घटना की सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

Related News