April 20, 2026

संवाददाता 

कानपुर। नगर की सपा विधायक नसीम सोलंकी मानना है कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। साथ ही नसीम ने सरकार से शिक्षा, बेरोजगारी और स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की बात कही है।
लोकसभा में पेश हुए महिला आरक्षण बिल पर शहर की सीसामऊ विधानसभा से सपा विधायक नसीम सोलंकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।
नसीम सोलंकी ने कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया है। उन्होंने उपचुनाव के दौरान हिंसा की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि संविधान में मिले अधिकार सभी को समान रूप से मिलने चाहिए और लोकतांत्रिक प्रक्रिया शांतिपूर्ण होनी चाहिए। 
नसीम सोलंकी ने कहा कि महिला होने के नाते मैं महिला आरक्षण बिल का स्वागत करती हूं। महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए। देश में अभी कई कमियां हैं।
महिलाओं के बारे में सोचने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देती हूं। लोकसभा में हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी कई अहम मुद्दे उठाए हैं। हमारी पार्टी में हमेशा महिलाओं को सम्मान मिला है और उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है।
उपचुनाव के दौरान लाठी-डंडे चलने की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। संविधान में मिले अधिकार सभी को सही तरीके से मिलने चाहिए। महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलना जरूरी है।