
संवाददाता
कानपुर। सपा नेताओं ने कार्यकर्ताओ सहित मसवानपुर चौराहे पर स्मार्ट मीटर को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर रावतपुर थाने का भारी फ़ोर्स मौजूद रहा। सपा नेताओं ने केसा की ओर बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद सपा नेताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की व झड़प भी हुई।
करीब आधे घंटे तक यह प्रदर्शन चलता रहा। इसके बाद सपा नेता अपना ज्ञापन देकर चले गए।
रावतपुर थाना क्षेत्र के मसवानपुर चौराहे पर बने केसा पर सपा नेताओं ने बैनर पोस्टर लेकर स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे सपा कार्यकर्ताओ ने सिलेंडर चौराहे से लेकर केसा चौराहे तक पहले अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पैदल मार्च किया और केसा के अंदर जाने का प्रयास किया।
इस दौरान वहां मौजूद पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो पुलिस के साथ उनकी धक्का मुक्की व तीखी झड़प हो गई। जिसके बाद सभी कार्यकर्ता वहीं बैठ गए और हंगामा करते रहे। कार्यकर्ता अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। इस दौरान पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओ को समझाकर शांत कराया।
इस दौरान सपा नेता विपिन गुप्ता ने कहा कि जबरन लोगों के घरो में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। जो नहीं लगवाना चाहते उनके यहां भी लगाए जा रहे हैं। जिनके यहां स्मार्ट मीटर लग गए वो उपभोक्ता परेशान हैं। उनके यहां बिल माईनस में जा रहा है। उपभोक्ता हर महीने बिजली का बिल जमा करता है। फिर भी उसे लूटा जा रहा है ।
बिल न जमा कर पाने पर उनकी लाइट काट दी जाती है। ताकि वह जबरन मजबूर होकर बिल जमा करे। इन्ही सब मुद्दों को लेकर आज समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरी है।
अगर जल्द इस व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी एक बड़ा आंदोलन करेगी। इसकी जिम्मेदार वर्तमान की भाजपा सरकार होगी।






