April 30, 2026

आ स. संवाददाता 
कानपुर। 
थाना चकेरी में 22 मार्च 2025 को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह और अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी मनोज कुमार पाण्डेय ने जनसुनवाई की।
अधिकारियों ने आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को आदेश दिया गया कि वे शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें।
शिकायतकर्ताओं को समाधान के बाद जानकारी देने के लिए भी कहा गया। 

दोनों अधिकारियों ने स्थानीय स्तर की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने का निर्देश दिया। साथ ही फरियादियों से सम्मानजनक व्यवहार करने और उनके बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस अधिकारियों ने सभी शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुनने और उनका जल्द से जल्द समाधान करने पर जोर दिया। 

Related News