September 22, 2026

संवाददाता
कानपुर।
राइस मिलों में धान सीजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मिल मालिक मशीनों की मरम्मत में जुट गए हैं। नवंबर में किसान और व्यापारी धान बेचने के लिए मिलों में आने लगेंगे। इसलिए सभी मशीनों को खोलकर उनकी रिपेयरिंग की जा रही है।
कारीगर अपने-अपने विशेषज्ञता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे सभी मशीनों की मरम्मत के बाद उन्हें दोबारा चालू करेंगे। इससे धान के सीजन में चावल बनाने में कोई बाधा नहीं आएगी।
नवंबर में किसान और व्यापारी धान बेचने के लिए मिलों में आना शुरू कर देंगे। इसलिए पहले से ही सभी तैयारियां की जा रही हैं।