April 30, 2026

संवाददाता
कानपुर।
नगर के नर्वल तहसील के भीतरगांव विकास खंड क्षेत्र में स्थित साढ़ बाजार में सार्वजनिक शौचालयों की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। एशिया के सबसे बड़े डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण के बाद पिछले 2-3 वर्षों में यह बाजार 4-5 गुना विस्तार पा चुका है।
बाजार में मुख्य सब्जी मंडी है। थाना परिसर है। विद्युत पावर हाउस है। तीन चौराहे हैं। कई बैंक हैं। लगभग 3 किलोमीटर के दायरे में बस स्टॉप और ऑटो स्टैंड हैं। लेकिन एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है। ग्राम पंचायत इस मूलभूत समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है।
सरकार महिला सशक्तिकरण की योजनाएं चला रही है। खुले में शौच को रोकने के लिए अभियान चल रहे हैं। लेकिन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में ये प्रयास व्यर्थ जा रहे हैं। पुरुष तो दुकानों के आसपास काम चला लेते हैं। परंतु सैकड़ों महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
यहां व्यापार करने वाली और आने-जाने वाली महिलाएं इस समस्या से जूझ रही हैं। पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। इससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। 

Related News