June 18, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
कमिश्नरेट कानपुर नगर के ककवन थानाध्यक्ष के नेतृत्व में शनिवार को मिशन शक्ति टीम और साइबर टीम ने ग्राम औरोताहरपुर के प्राथमिक विद्यालय में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।
यह कार्यक्रम मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत आयोजित किया गया था। इसमें नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, साइबर अपराधों से बचाव के लिए साइबर जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
उपस्थित लोगों को नए आपराधिक कानूनों, जिनमें भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। 

Related News