May 6, 2026

संवाददाता
कानपुर।
बिल्हौर थाना क्षेत्र के डोड़वा जमोली गांव में पारिवारिक विवाद के चलते दो सगे भाइयों और मां ने मिलकर पुत्तनलाल पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में पुत्तनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल पुत्तनलाल की पत्नी किरण ने बताया कि देर रात वह और उनके पति कमरे में थे, तभी उनके दोनों सगे भाई सर्वेश, मोहन और मां सरस्वती कमरे में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी।
किरण और पुत्तनलाल द्वारा गाली-गलौज का विरोध करने पर तीनों ने लाठी, डंडा और पत्थरों से उन पर प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में पुत्तनलाल गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। किरण ने बताया कि वह मदद की भीख मांगती रहीं, लेकिन हमलावर तब तक मारते रहे जब तक उनके पति बेहोश नहीं हो गए।
गंभीर रूप से घायल पुत्तनलाल को लेकर किरण कोतवाली पहुंचीं और सर्वेश, मोहन और मां सरस्वती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 

बिल्हौर कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

Related News