April 30, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
नगर के सरसौल स्थित एबीएसए सभागार में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने की।
कार्यक्रम का संचालन सुपरवाइजर मंजू रानी ने किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सुमन यादव ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। सुपरवाइजर मंजू कुशवाहा ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवाओं पर प्रकाश डाला।
समारोह में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरला देवी, अनीता शुक्ला, प्रेमलता, उर्मिला देवी और सहायिका विजयलक्ष्मी, मुन्नी देवी कुशवाहा को स्मृति चिह्न और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इसी कार्यक्रम में लर्निंग रॉकेट के जिला समन्वयक नवल तिवारी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। प्रथम स्थान पर शिवांश नौगवा गौतम, लकी ऐमा द्वितीय और तृतीय स्थान पर अंशिका करवरिगवा को प्रमाण पत्र और उपहार दिए गए। बच्चों की माताओं को भी फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम जानकी, आशा पाल, अंजना सचान, मोहम्मद आरिफ, शशि लता सिंह, पूनम कुशवाहा, उमकांती तिवारी, अर्चना सिंह, सत्या सिंह, पारुल श्रीवास्तव, मंजू सिंह, शैल कुमारी, उर्मिला उत्तम, तारा देवी, सुषमा सिंह, सुदामा देवी, कुसुम सिंह समेत कई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

कार्यक्रम के अंत में सुमन यादव द्वारा भावुक विदाई गीत प्रस्तुत किया गया। 

Related News