April 18, 2026

संवाददाता 

कानपुर।  बिजली विभाग ने शहर के 18 इलाकों में शटडाउन लिया । आइसोलेटर बदलने और बिजली लाइनों के पास पेड़ों की टहनियों की छंटाई के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में 3 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही ।
विभाग के अनुसार, मरम्मत और मेंटेनेंस कार्य के लिए 50 से अधिक कर्मचारियों की टीम तैनात की गई, जिसने  शाम 4:30 बजे तक विभिन्न इलाकों में काम किया। कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक योगेंद्र विहार, नारायणपुरी, दुर्गा नगर, बांसी बिहार, स्नेही स्कूल, अरे  रोड और खाड़ेपुर गांव क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रही।
पी रोड, आचार्य नगर, जीटी रोड, भन्नाना पुरवा, लेनिन पार्क और न्यू पी रोड इलाके में करीब 3 घंटे का शटडाउन रहा।
निराला नगर और अरे टेलीफोन एक्सचेंज क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली बाधित रही ।
विजयनगर क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती की गई, जबकि बनिया पूर्व इलाके में दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक आपूर्ति ठप रही ।
विद्युत विभाग का कहना है कि यह कार्य भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है और काम पूरा होते ही सप्लाई सामान्य कर दी जाती है । 

Related News