May 5, 2026

संवाददाता
कानपुर।
  नरवल तहसील क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों में गंभीर लापरवाही सामने आई है। प्राइवेट कंपनियां पानी की टंकी निर्माण और पाइपलाइन बिछाने का काम कर रही हैं।
ग्राम टीकरकान्ह के निवासियों ने जिलाधिकारी को शिकायत की है। पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई से गांव की नालियां और खड़ंजे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जूनियर हाईस्कूल के पास एक गहरा गड्ढा खोदा गया है। इस गड्ढे में पानी भरा रहता है। ग्रामीणों को चिंता है कि खेलते समय कोई बच्चा इसमें गिर सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कंपनी के ठेकेदार को फटकार लगाई है। उन्होंने ठेकेदार को तत्काल मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। 

Related News