May 2, 2026

संवाददाता
कानपुर।  चन्द्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय स्थित परिधान एवं वस्त्र विज्ञान विभाग ने  आज डाईंग एवं प्रिंटिंग प्रयोगशाला में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया।  इस कार्यक्रम में यू.जी. एवं  पी.जी. के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस प्रतियोगिता का आयोजन विभाग की प्रभारी डॉ. अर्चना सिंह, प्राध्यापक डॉ. एकता शर्मा एवं सह-प्राध्यापक डॉ. ऋतु पांडेय के निर्देशन में किया गया।  कार्यक्रम का संचालन टीचिंग एसोसिएट डॉ. अंकिता यादव ने  किया ।
इस प्रतियोगिता के उद्देश्य विद्यार्थियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति जागरूकता एवं ज्ञान को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. सीमा सोनकर ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूक रहने और इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। जबकि प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता को ज्ञानवर्धक एवं एक  प्रेरणादायक अनुभव बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *