April 30, 2026

आज़ाद संवाददाता

कानपुर। प्रदेश के 11 शहरों में यूपी कैटेट प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन किया जाएगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर को इस बार इस परीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इसके लेकर विश्वविद्यालय ने अपनी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि प्रवेश परीक्षा 2025 11 और 12 जून को आयोजित होगी। कुल सचिव डॉ. पीके उपाध्याय ने बताया कि 18560 परीक्षार्थियों ने ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरे थे, जिसके सापेक्ष 18560 एडमिट कार्ड निर्गत किए गए है।
उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 11 शहरो अयोध्या, आगरा, बरेली, बांदा, कानपुर, मेरठ, वाराणसी, आजमगढ़, झांसी, लखनऊ और गोरखपुर में आयोजित की जाएगी। यहां पर कुल 42 परीक्षा केंद्रों बनाए गए हैं, जहां पर ये परीक्षा संपन्न होगी।
कृषि स्नातक के लिए 26 परीक्षा केंद्र, एमएससी एवं पीएचडी के लिए 10 परीक्षा केंद्र जबकि एमबीए के लिए 6 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि यदि कोई भी परीक्षार्थी किसी कोचिंग संस्थान की टोपी, टी-शर्ट आदि पहन कर आता है तो उसे परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 

Related News