April 22, 2026

संवाददाता 

कानपुर। घाटमपुर कस्बे के मोहल्ला पचखुरा में मकान के विवाद को लेकर भाइयों ने अपनी बहन और छोटे भाई के साथ मारपीट की। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़िता रोशन बेगम पत्नी फिरोज अली और उनके भाई शिबू पुत्र फजल अहमद ने पुलिस को एक शिकायती पत्र सौंपा है। शिकायत में बताया गया है कि विवाद की वजह  मकान का स्वामित्व है, जो रोशन बेगम के नाम पर दर्ज है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, सभी भाइयों ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए रोशन बेगम और शिबू पर हमला किया और उनके साथ मारपीट की।
पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

घाटमपुर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। 

Related News