May 6, 2026

संवाददाता 

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 13 फरवरी को कानपुर के दौरे पर थे। यहां अखिलेश यादव ने कानपुर के नाम पर बोलते हुए कहा था कि बीजेपी ने इसे ‘बदनामपुर’ बना दिया है।
इस पर भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने पलटवार किया है। कानपुर को “बदनामपुर” कहने पर उन्होंने कहा- अखिलेश यादव को कानपुर के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।
कानपुर के विकास को देखकर उसे ‘बदनामपुर’ कहना कानपुर का अपमान है। कानपुर का इतिहास गौरवशाली रहा है। कानपुर औद्योगिक नगरी है। कानपुर का नाम देश में ही नहीं, विदेश में भी इसकी पहचान है। कानपुर को “बदनामपुर” कहना यहां के लोगों का अपमान है। इस पर अखिलेश यादव को कानपुर के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।
कानपुर विकसित हो रहा है। कानपुर में बड़ी विकास योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। जो उनके कार्यकाल में नहीं हो पाया, वह अब हो रहा है, जिससे उनकी हताशा और निराशा दिखाई देती है। आप कानपुर को “बदनामपुर” कह रहे हैं।
कानपुर में दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी डिफेंस यूनिट लगने जा रही है, जिसका काम शुरू हो गया है। यह लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। भविष्य में कानपुर में विश्वस्तरीय डिफेंस यूनिट का विस्तार होगा।
कानपुर में इनके समय में क्या स्थिति थी, यह सबको पता है। किस तरह से डॉक्टरों को पीटा गया था, किस तरह की गुंडागर्दी थी। आज कानपुर सुरक्षित है, इसलिए इन्हे और  समाजवादी पार्टी को दर्द हो रहा है। कानपुर पर इस तरह की टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए थी। 

Related News