April 14, 2026

संवाददाता
कानपुर।
कल्याणपुर गांव में एक युवक के हाथ में पटाखा फटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान करण के रूप में हुई है, घायल करण को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, करण ने हाथ में लेकर एक पटाखा जलाने का प्रयास किया। इसी दौरान पटाखा उसके हाथ में ही फट गया, जिससे उसका हाथ कई जगह से बुरी तरह जख्मी हो गया। धमाके की तीव्रता के कारण करण को तत्काल अस्पताल ले जाना पड़ा।
घटना के बाद करण को तुरंत सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने हाथ में आई गंभीर चोटों को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि यह पटाखा तीन साल पहले हुई एक शादी का था, जिसे घर में रखा गया था। करण ने उसी पुराने पटाखे को जलाने का प्रयास किया था, जिसके परिणामस्वरूप यह हादसा हुआ। 

Related News