June 20, 2026

संवाददाता

कानपुर। आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पनीर उपलब्ध कराये जाने तथा मिलावट पर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सहायक आयुक्त खाद्य-11, कानपुर नगर संजय प्रताप सिंह के द्वारा  विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत जनपद के प्रमुख आवागमन मार्गों पर अभिसूचना के आधार पर पनीर विक्रय हेतु ले जा रहे वाहनों की गहन जांच तथा पनीर निर्माण,विक्रय इकाइयों से नमूना संग्रहण की कार्यवाही की गई।

इस विशेष अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों से पनीर के नमूने संग्रहित किये गये, जिनमें कलक्टर गंज, लाल बंगला, गुरुदेव टॉकीज के पास, न्यू गंगापुल बिठूर, माल रोड, घाटमपुर, सब्जी मंडी जनरलगंज से 14 नमूने लेकर जाँच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया।

अभिसूचना के आधार पर कुल 380 कि.ग्रा. पनीर जब्त करके विनष्ट किया गया, जिसका बाजार मूल्य लगभग  90,500 रूपये है ।

नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत आवश्यकतानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Related News