September 8, 2024

कानपुर। महापौर प्रमिला पाण्डे‍य ने शहर के नालों को पूरी तरह से ढक्कन से कवर न किए जाने पर कर्मचारियों  और अधिकारियों को लताड लगायी है। उन्होने अधिकारियों को सभी खुले नालों पर ढक्कन लगवाने के निर्देश भी जारी किए हैं।सीवर सफाई के सम्बन्ध में बैठक करने के बाद शनिवार को जलकल विभाग की बैठक नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में की गयी। बैठक में अधिकारियों ने जोनवार कामों की डिटेल भी दी, जो कार्य वार्डों में कराए गए हैं। महापौर ने विभिन्न वार्डों में की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में पूछे जाने पर जीएम आनन्द कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पूरे शहर में लगभग 01 लाख 50 हजार सीवर चैंबर हैं, जिसमें बीते 6 महीने में 2556 मेन होल के ढक्कन मरम्मत कराए गए हैं। महापौर ने कहा कि डेढ़ लाख में ढाई हजार काफी कम है, इस पर उन्होंने नाराजगी भी जताई।उन्होने निरीक्षण कराकर ठीक कराने को कहा। महापौर ने निर्देशित किया कि क्षेत्र में जितना कार्य कराये, उसकी जानकारी मुझे एवं पार्षदों को भी दें। बैठक में अधिशाषी अभियन्ता प्रमोद कुमार सिंह, अधिशाषी अभियन्ता राघवेन्द्र पाण्डेय, अधिशाषी अभियन्ता जगत पाल, अधिशाषी अभियन्ता मो. शमीम, अधिशाषी अभियन्ता राजेन्द्र सहित अवर अभियन्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *