
संवाददाता।
कानपुर। नगर के सरसौल ब्लाक के अंतर्गत सरकारी गौशालाओं की जमीनी हकीकत जानी गई, यहां बेजुबान गौवंशों का हाल बेहाल है, कहीं गंदगी, तो कहीं सूखा भूसा खाकर तड़प-तड़प गौवंश की मौतें हो रही हैं। एक सप्ताह पहले मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार ने जनपद की सभी गौआश्रय व गौशालाओं का औचक निरीक्षण कर सत्यापन करवाया था। यहां किसी अधिकारी ने बीमार गौवंश या गौशालाओं की अव्यवस्थाओं का जिक्र नहीं किया। महाराजपुर की गौशाला में चैत्र की गर्मी की चिलचिलाती धूप में मृत गौवंश पड़ा मिला। सेमरझाल में पानी की किल्लत से गौवंश तड़पते हुए नजर आए, दीपापुर गौशाला में भयावाह स्थिति देखने को मिली। यहां भीषण गर्मी की दोपहर में तीन गौवंश धूप में पड़े मिले, जिसमें दो गौवंशों की आंखें पक्षियों ने नोच-नोच कर बुरी तरह घायल कर दिया था। वहीं, एक गौवंश मृत अवस्था में पाया गया। बौसर गौशाला में बच्चे केयर टेकर का काम करते पाए गए। सुभौली गौशाला में धूप में बीमार गौवंश को छोड़कर केयर टेकर गोरे लाल सोते हुए पाए गए। हाथीपुर गौशाला में दो गौवंश बीमार अवस्था में पड़े मिले, जहां शेड में बने भूसे का गोदाम टूटा हुआ पाया गया। वहीं सफीपुर की गौशाला बिना बोर्ड की पाई गई, यहां भी गौशाला की हालत जस की तस पाई गई। महाराजपुर की गौशाला में चैत्र की गर्मी की चिलचिलाती धूप में मृत गौवंश पड़ा मिला। सेमरझाल में पानी की किल्लत से गौवंश तड़पते हुए नजर आए, दीपापुर गौशाला में भयावाह स्थिति देखने को मिली। यहां भीषण गर्मी की दोपहर में तीन गौवंश धूप में पड़े मिले, जिसमें दो गौवंशों की आंखें पक्षियों ने नोच-नोच कर बुरी तरह घायल कर दिया था। वहीं, एक गौवंश मृत अवस्था में पाया गया। बौसर गौशाला में बच्चे केयर टेकर का काम करते पाए गए। सुभौली गौशाला में धूप में बीमार गौवंश को छोड़कर केयर टेकर गोरे लाल सोते हुए पाए गए। हाथीपुर गौशाला में दो गौवंश बीमार अवस्था में पड़े मिले, जहां शेड में बने भूसे का गोदाम टूटा हुआ पाया गया। वहीं सफीपुर की गौशाला बिना बोर्ड की पाई गई, यहां भी गौशाला की हालत जस की तस पाई गई। वहीं, इस सम्बंध में जब खंड विकास अधिकारी सरसौल निशांत राय से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर गौशालाओं का निरीक्षण किया गया जिसमें मौके से समुचित व्यवस्था पाई गई, खबरों के माध्यम से जिन गौशालाओं की कमियां के बारे में जानकारी हुई, उसके सम्बन्ध में सभी पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। वहीं दीपापुर गौशाला में केयर टेकर कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच के दौरान गौशालाओं में कोई भी गड़बड़ी पाई जाती है तो जांच के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।










