March 3, 2026

लोगों को 20 दिन ज्यादा गर्मी झेलनी पड़ेगी।

संवाददाता।

कानपुर। प्रदेश के 30 जिलों में आज हीट वेव का रेड अलर्ट है। तेज गर्म सतही हवाएं चलेंगी। जो कहीं-कहीं आंधी का रूप ले लेंगी। तापमान 46°C तक जा सकता है। अगले 5 दिन प्रचंड गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है। जबकि पश्चिमी यूपी में फिलहाल राहत है। हिमालय से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 25-26 अप्रैल को बारिश होगी। अधिकतम तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। यूपी में बुधवार को प्रयागराज सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद आगरा 41.8 डिग्री के साथ दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया, पश्चिमी यूपी में अभी ज्यादा गर्मी नहीं पड़ रही। हिमालय से आ रही नम हवाएं अब भी तापमान को ज्यादा बढ़ने नहीं दे रही है। ज्यादातर शहरों में तापमान 40 या इससे कम बना हुआ है। न्यू​नतम तापमान भी 20 डिग्री से कम बना हुआ है। प्रदेश में मुजफ्फरनगर का न्यूनतम तापमान सबसे कम 17.1 डिग्री दर्ज किया गया। इसके चलते सुबह और रातों में ठंडक का अहसास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए अनुमान है कि कई जिलों का मई-जून में अधिकतम तापमान 45 से 48 डिग्री तक जा सकता है। लोगों को 20 दिन ज्यादा गर्मी झेलनी पड़ेगी। इस बार हीट वेव का असर जुलाई महीने तक रह सकता है। हालांकि, मानसून भी अच्छा रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक मुताबिक, अगर मैदानी इलाकों में किसी स्थान का अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे ज्यादा होता है, तो हीटवेव की स्थिति बनती है। जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में ऐसा 30 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान होने पर होता है। इसके अलावा सामान्य तापमान 7 डिग्री सेल्सियस या इससे बढ़ने को गंभीर हीटवेव की स्थिति माना जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक, भीषण गर्मी और हीटवेव के पीछे एंटी साइक्लोन जिम्मेदार है। एंटी साइक्लोन वो स्थिति होती है, जब सतह पर हवा का दबाव अधिक हो जाता है। इसकी वजह से ऊपर की हवा नीचे आकर गर्म हो जाती है। फिर इसकी वजह से लू की स्थिति पैदा हो जाती है। बता दें कि विश्व बैंक के अनुसार पिछले 100 साल में भारत का औसत वार्षिक तापमान 0.62 तक डिग्री बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News