September 8, 2024

कानपुर। उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग निदेशालय लखनऊ ने कानपुर जनपद में भारत सरकार द्वारा जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र की स्थापना एवं संचालन के लिए नवीन गाइडलाइन के तहत प्रस्ताव मांगा है। यह प्रस्ताव सभी वांछित अभिलेखों सहित तीन प्रतियों में उपलब्ध कराना है। यह जानकारी गुरुवार को जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विनय उत्तम ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग निदेशालय लखनऊ के द्वारा जनपद में भारत सरकार द्वारा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (डी.डी.आर.सी.) की स्थापना एवं संचालन के लिए निर्गत नवीन गाइडलाइन के अनुसार समस्त वांछित अभिलेखों सहित सुसंगत प्रस्ताव 03 प्रतियों में उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि इच्छुक स्वैच्छिक संगठनों एवं संस्थाओं से अपेक्षा की है कि जनपद में भारत सरकार द्वारा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (डी.डी.आर.सी.) की स्थापना एवं संचालन हेतु निर्गत नवीन गाइडलाइन के अनुसार समस्त वांछित अभिलेखों सहित सुसंगत प्रस्ताव 03 प्रतियों में कार्यालय को तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी (सेवायोजन कार्यालय परिसर निकट गोल चौराहा) कानपुर नगर में सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *