
संवाददाता।
कानपुर। नगर मे औरैया हाइवे में गुरुवार को एक बस उल्टी दिशा में जाकर डंफर से टकरा गयी थी। हादसे में चार लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है, जबकि 24 से अधिक लोग घायल हुए थे। औरैया में प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने शुक्रवार तक लगभग 16 मरीजों को कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है। रामादेवी शिवकटरा निवासी चंद्रशेखर ई रिक्शा चालक है। चंद्रशेखर ने अपनी बेटी प्रगति की शादी आगरा निवासी प्राइवेट कर्मी से तय की थी। गुरुवार को लड़के वाले आगरा में जनातियों का इंतजार कर रहे थे। इधर लड़की पक्ष के लोग बस से आगरा के लिए सुबह रवाना हुए थे, अभी बस औरैया के पास पहुंची ही थी कि तभी बस वाला रास्ता गलत चला गया। इस कारण वह उल्टी दिशा से बस वापस ला रहा था। इसी बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंफर से टक्कर हो गयी। हादसे में चार लोग की मौत हो गयी थी, हालांकि जो भी घायल कानपुर मेडिकल कॉलेज भेजे गये है सभी की हालत संतोष जनक बताई जा रही है। शुक्रवार को कुछ घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गयी। अनवरंगज निवासी प्राइवेट कर्मी बलदेव वर्मा (42 वर्ष) अपनी पत्नी प्रियंका, दो बेटे अक्षय और आदित्य के साथ बारात में जा रहे थे। हादसे में बलदेव की मौके पर ही मौत हो गयी थी, लेकिन अभी तक पति की मौत की खबर प्रियंका और उनके दोनों बच्चों को नहीं दी गयी। प्रियंका की कमर में चोट आयी है। वहीं दोनों बच्चों के चेहरे में चोट लगी है। गुरुवार से कानपुर मेडिकल कॉलेज में घायलों को भेजा जाने लगा था। इसके बाद सभी घायलों को सबसे पहले कानपुर मेडिकल कॉलेज के रेड जोन में लाया गया। यहां पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पहले से ही मौजूद रही। मरीजों की हालत देखने के बाद उन्हें अलग-अलग जोन में शिफ्ट किया गया।










