कानपुर। कानपुर में चकेरी स्थित कांशीराम अस्पताल परिसर में एक महिला का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इस दौरान उसकी पहचान के भी प्रयास हुए, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। यह शव कई दिन पुराना लग रहा है। महिला के चेहरे पर हड्डियां नजर आ रहे हैं। आशंका जताई जा रही उसकी हत्या की गई है। हालांकि पुलिस कहना है कि शव की स्थिति इतनी खराब हो चुका है कि मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी। अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी लखन सिंह यादव ने बताया कि चकेरी थाने को सूचना मिली कि सीएमओ कार्यालय के पीछे स्थित झाड़ियों में एक महिला का शव पाया गया है। सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फील्ड यूनिट भी घटनास्थल पर पहुंची। महिला के शव की दशा इतनी खराब हो चुकी है कि उसकी पहचान नहीं हो सकी। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी मृत्यु कैसे हुई है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।