September 8, 2024

कानपुर। एक पौधा मां के नाम अभियान का आगाज आज शनिवार से हो गया। नोडल मंत्री कपिल देव अग्रवाल और नोडल अफसर प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिले में 44.70 लाख पौधे रोपे जाएंगे। कई जगहों पर मातृ वाटिका भी बनाई गई हैं। सरकार की ओर से पेड़ लगाओ- पेड़ बचाओ जनअभियान के तहत पौधारोपण की रूपरेखा तैयार की गई है। सरकार के 27 प्रमुख विभागों को पौधारोपण की जिम्मेदारी दी गई है।इसमें वन विभाग को 14 लाख, पर्यावरण विभाग को दो लाख, ग्राम्य विकास विभाग को 14.70 लाख, पंचायतीराज को 1.50 लाख पौधे लगाने हैं।भव्य समारोह एचबीटीयू में आयोजित किया गया है। यहां मंत्री कपिल देव के साथ सांसद रमेश अवस्थी, मेयर प्रमिला पांडेय, विधायक सलिल विश्नोई, नीलिमा कटियार, सरोज कुरील, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।सीडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि सभी जगह पर पौधरोपण के लिए गड्ढे खोद दिए गए हैं। डीएम राकेश कुमार सिंह ने शहरवासियों से एक पौधा जरूर लगाने की अपील की है। वहीं, रजिस्ट्री कराने वाले सभी लोगों को निबंधन विभाग की ओर से एक-एक पौधा भेंट किया गया है। वहीं नगर विकास विभाग को 1.68 लाख, कृषि विभाग को 3.54 लाख पौधे लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। डीएम राकेश कुमार सिंह स्वयं पूरे पौधारोपण अभियान की 3 टीमों के साथ निगरानी कर रहे हैं। पिछले वर्षों में लगे पौधों के आंकड़ों को भी देखा जा रहा है। कुछ पौधे बेकार हो गए थे। इस बार प्रयास है कि पौधे लगें और वह पेड़ भी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *