कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 21 जून की सुबह विशाल योगाभ्यास होगा। यह जानकारी गुरुवार को कार्यक्रम के आयोजक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉक्टर मुनीश कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है। जिससे लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़े। व स्वस्थ रहें।तथा 21 जून 2024 को प्रातः 6 बजे से 8:0 बजे तक विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। 21 जून को योग गुरु मदन मोहन भरतीया एवं डॉ अनिल आनंदम द्वारा संपन्न कराया जाएगा।जिसमें विश्व विद्यालय के समस्त अधिकारी, शिक्षक ,कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य और छात्र-छात्राएं सहित 1200 से अधिक की संख्या में शामिल होंगे।
—