September 8, 2024

—–पुलिस ने सर्विलांस के जरिए दोनों छात्राओं का लगाया सुराग।

कानपुर। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के सागरपुरी में रहने वाले सेना से सेवानिवृत्त देवेंद्र सिंह की बेटी मुस्कान (16) और नारायणपुरी में रहने वाली छात्रा कृति साहू (17) छात्राओं का पता पुलिस ने सर्विलांस की मदद से पाने में सफलता प्राप्त की है। नगर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उनको दिल्ली से बरामद किया है। इलाके के एक स्कूल में 11वीं की छात्राए आपस में सहेलियां हैं। दोनों मंगलवार दोपहर 3 बजे कोचिंग के लिए एक साथ निकली, लेकिन देर शाम तक घर लौटकर नहीं आईं थी। परिवार के लोगों ने जांच-पड़ताल शुरू की तब पता चला कि छात्राएं कोचिंग भी नहीं पहुंची थी। इसके बाद उन्होंने सेन पश्चिम पारा थाने में छात्राओं के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। नगर से लापता दोनों छात्राओं को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है। दोनों के परिवारीजनों के साथ दिल्ली पहुंची पुलिस छात्राओं को लेकर कानपुर लौट रही है। उनके आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि आखिर वह कब, कहां और कैसे दिल्ली पहुंची। उनकी स्कूटी कहां पर है…? दोनों छात्राएं एक साथ कोचिंग के लिए निकली और लापता हो गई थीं। सेन पश्चिम पारा थाने की पुलिस ने दोनों छात्राओं की गुमशुदगी दर्ज करने के बाद दोनों को बरामद कर लिया। डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार को सेन पश्चिम पारा थाने की पुलिस ने दोनों छात्राओं को दिल्ली से बरामद कर लिया है। छात्राओं के मोबाइल के जरिए पुलिस ने ट्रैक करके दोनों को हिरासत में लिया है। पुलिस टीम के साथ परिवार के लोग भी बेटियों को लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। दोनों छात्राओं से शुक्रवार को पूछताछ कर मामले की सच्चाई जानने का प्रयास किया जाएगा। आखिर ऐसी क्या वजह थी जो दोनों अपनी इच्छा से घर छोड़कर भाग निकली थीं। दोनों छात्राओं से पूछताछ के बाद शुक्रवार को अगर कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ पुलिस कड़ा एक्शन लेगी। डीसीपी साउथ ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को कई सारे तथ्य मिले हैं। पुलिस उन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। अगर छात्राओं को भगाने में किसी दोस्त या प्रेमी का नाम सामने आया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। पुलिस ने मामले में कई लोगों को अपने रड़ार पर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *